Ads Area

SP ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, धोती-कुर्ता धारण कर विधि विधान से किया पूजा-अर्चना

SP ने पुलिस लाइन में किया होलिका दहन, धोती-कुर्ता धारण कर विधि विधान से किया पूजा-अर्चना 

सुल्तानपुर में सोमवार को होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग रंगों में शराबोर दिख रहे। इससे पहले शहर में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। पुलिस लाइन में स्वयं एसपी सोमेन वर्मा पहली बार वर्दी उतार धोती-कुर्ता में दिखाई दिए। उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया।


यही नहीं एसपी ने पुलिस लाइन में मौजूद अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों के परिवार की महिलाओं व बच्चों को मिठाइयां वितरित कर होली के पर्व की शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा एसपी ने जिले वालों को भी होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपील की है कि आपसी सौहार्द के साथ होली मनाए। वही एसपी ने अपने मातहतों को सख्त निर्देश भी दिए हैं। 

25 वार्ड में हुई होलिका दहन 


पुलिस प्रशासन के मुताबिक जिले में कोई भी होलिका दहन स्थल संवेदनशील नहीं है। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई है। शहर में शाहगंज चौराहा, डाकखाना चौराहा, कुड़वारनाका, चौक, विवेकनगर, बढ़ैयावीर, सीताकुंड, गभड़िया, दरियापुर तिराहा, करौंदिया समेत कई प्रमुख स्थानों पर होलिका जलाई जाती है। होलिका दहन के लिए कई स्थानों पर लकड़ियों का ढेर भी लग गया है। इसके अलावा शहर के 25 वार्डों में भी होलिका दहन किया जाता है। 

बाजार में हुई ख़ूब खरीदारी 

उधर रविवार को कार्यालयों में छुट्टी को देखते हुए होली के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ लगी रही। लोगों ने कपड़े, चिप्स, पापड़, मिठाइयां, बच्चों के लिए रंग-बिरंगी पिचकारी व अबीर-गुलाल की जमकर खरीदारी की। वैसे तो जिले में होली की तैयारी एक माह पहले ही शुरू हो जाती है। वसंत पंचमी के दिन प्रतीक स्वरूप चौराहों और तिराहों पर होलिका स्थापित कर दी जाती है। एक महीने बाद फाल्गुनी पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया जाता है।

रिपोर्ट/ सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad