सुल्तानपुर में बुर्का पहने महिलाओं नें लगाए मेनका गांधी जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल, हिजाब धारण किए महिलाओं के जरिए वोट साधने का प्रयास।

सुल्तानपुर में बुर्का पहने महिलाओं नें लगाए मेनका गांधी जिंदाबाद के नारे, वीडियो वायरल, हिजाब धारण किए महिलाओं के जरिए वोट साधने का प्रयास।

सुल्तानपुर में पिछले चुनाव में बेहद कम मार्जिन से जितने वाली पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद मेनका गांधी अपनी जीत के लिए काफी संजीदा हैं। इस बार न केवल वो जीत के लिए प्रयासरत हैं बल्कि जीत के अंतराल को लगातार बढ़ाने के लिए वो जी जान लगाए हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी नुक्कड़ सभा में बुर्का पहने हुए महिलाएं मेनका गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रही हैं। बड़ा सवाल ये है कि हिजाब पर राजनीति करने वाली भाजपा को सुल्तानपुर में हिजाब से बैर क्यों नहीं है।
 

बता दें कि भाजपा ने 24 मार्च को सुल्तानपुर से मेनका गांधी को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद 1 अप्रैल को मेनका गांधी बतौर प्रत्याशी सुल्तानपुर के दस दिवसीय दौरे पर पहुंची थी और करीब सवा सौ नुक्कड़ सभाएं व चौपाल लगाकर लोगों से मिलकर वो वापस दिल्ली लौटी थी। उसके बाद फिर वे 15 अप्रैल से अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे पांचों विधानसभाओं में अलग-अलग दिन दर्जनों ग्राम सभाओं में कैंपेन कर रही। इस बीच सुल्तानपुर विधानसभा सीट की एक ग्राम सभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामनें आया है। जिसमें मेनका गांधी के पहुंचते ही जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं। जिंदाबाद के नारे लगाने वालों में आगे की कुर्सियों के पास खड़ी महिलाएं भी जिंदाबाद लगा रही हैं, इसमें हिजाब धारण किए तीन चार महिलाएं भी शामिल हैं। 


इन्हें देखकर मेनका गांधी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दे रही हैं। वे हाथ से इशारा करके इन्हें बैठने का इशारा कर रही हैं। जानकारों का कहना है कि हिजाब में आई महिलाओं के जरिए भाजपा ये संदेश देना चाह रही है कि अब मुस्लिम मतदाता न सिर्फ गठबंधन बल्कि भाजपा की ओर भी कदम बढ़ा रहा है। वही अपने दूसरे दौरे में मेनका गांधी ने निषाद मतदाताओं को भी अपनी ओर खीचने के लिए कार्ड चला। इस वर्ग से जुड़े 90 से अधिक लोग महाराष्ट्र में बंधक बनाए गए थे। जिसकी सूचना मिलने पर उन्होंने इन्हें रिहा कराने के लिए फोन पर वार्ता की थी। सुल्तानपुर में 6टें चरण में चुनाव होना है, देखना ये खास होगा कि मुस्लिम और निषाद वोटर कितनी संख्या में भाजपा और मेनका से जुड़ता है।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद