Ads Area

पूर्व मंत्री की बेटी पलक सिंह ने संभाली चुनावी कमान



Place-Sultanpur 


Slug : पौराणिक सीताकुंड धाम से पूर्व पर्यटनमंत्री की बेटी का‌ आगाज, बोली आज की नारी सब पर भारी, हम देंगे सुल्तानपुर को कुशभवनपुर नाम।



Anchor : यूपी के पूर्व पर्यटन मंत्री विनोद सिंह की बेटी पलक ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार की कमान संभालते हुए रामायण कालीन सीताकुंड घाट से आगाज किया है। इस दौरान उन्होंने महिला शक्ति का आवाहन करते हुए कहा कि आज की नारी सब पर भारी। हम सुल्तानपुर को प्राचीन नाम कुशभवनपुर की सौगात देंगे।



Vo : सुल्तानपुर के पौराणिक सीताकुंड घाट पर पर्यटन मंत्री विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह अपनी मां के साथ पहुंची और आदि गंगा गोमती का पूजन अर्चन किया। इस दौरान उन्होंने आदि गंगा की आरती उतारी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने का नागरिकों से आवाहन किया। पलक सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर को एजुकेशन हब बनाने की पहल की जाएगी। इस दौरान उन्होंने महिला शक्ति से आगे आने का आह्वान किया। विदित हो कि पलक सिंह अपने पिता व पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह के चुनाव का नेतृत्व करने को आगे आई हैं।


बाइट : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान से मैं काफी प्रभावित हूं और अपने पिता की स्वीकृति लेकर इसे सफल बनाने के अभियान पर निकली हूं। मैं यकीन के साथ कह सकती हूं कि आज की बेटी बिना डर और भय के स्कूल पढ़ने जा रही है। अगले 5 साल में इस क्षेत्र में काफी इजाफा किया जाएगा। शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है इसलिए उसे पढ़ाई करते हुए और आगे जाना होगा।

   *पलक सिंह, बेटी पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह*


बाइट : हमने आज सीताकुंड घाट पर गोमती नदी का पूजन अर्चन करते हुए भगवान कुश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया है। हमारा संकल्प है कि हम सुल्तानपुर को कुशभवनपुर का नाम देंगे।

   पूर्व पर्यटन मंत्री की पत्नी


Top Post Ad

Below Post Ad