वार्षिक समीक्षा बैठक कार्यक्रम हुआ संपन्न।

 सुल्तानपुर न्यूज _


*सामाजिक संस्था शहीद वीर अब्दुल हमीद की वार्षिक समीक्षा बैठक हुई संपन्न*


सामाजिक संस्था शहीद वीर अब्दुल हमीद एसोसिएशन के तत्वाधान में आज नगर के एक निजी होटल में एक वार्षिक समीक्षा बैठक संस्था के वरिष्ठ संरक्षक अब्दुल हई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें संस्था के द्वारा पूरे वर्ष में किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई और पूरे वर्ष का लेखा जोखा संस्था के संरक्षक व अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी के द्वारा समिति के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के द्वारा पूरे वर्ष में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने खुले मन से स्वागत किया और संस्था के कार्यों की सराहना की। इस समीक्षा बैठक कार्यक्रम में मुख्य रूप से वक्ता के रूप में डीपी गुप्ता, अलीमुद्दीन , सरदार सुदीप पाल सिंह, अब्दुल अहद, अब्दुल हई, गुलाम दस्तगीर कादरी, मुफ्ती अकील अहमद आदि लोगों ने अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही साथ इस बैठक में हर वर्ष होने वाले 10 सितंबर शहीद वीर अब्दुल हमीद शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने  की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। साथ ही साथ 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के रूप में मनाए जाने वाले पर्व पर संस्था के द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए नगर के साथ-साथ जनपद के विभिन्न ब्लाकों में तिरंगा यात्रा निकालते हुए लोगों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देने का संकल्प भी लिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद, खुर्शीद अहमद फारुकी, मोहम्मद उस्मान, सुदीप पाल सिंह, आशिक अली चांदा, डॉक्टर मेराज खान, सुजीत कसौधान, अफसर अहमद, जुबेर अहमद, मेहंदी हसन खान, वाजिद फारुकी,वदूद खान, महबूब आलम, उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक अध्यक्ष मकबूल अहमद नूरी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों का आभार व्यक्त करते हुए समीक्षा बैठक के समापन की घोषणा की।।