भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसियों ने दिया कौमी एकता का संदेश।।।

भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसियों ने दिया कौमी एकता का संदेश।।
गांधी नेहरू परिवार का बलिदान इतिहास के पन्नों में है दर्ज : देबा प्रसाद राय
सुल्तानपुर आधुनिक भारत के निर्माता एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के पूर्व संध्या पर जिले के पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भाईचारा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा जनपद प्रभारी मो अनीस खां की मौजूदगी में पूर्व मंत्री मोईद के संयोजन में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर सद्भावना सम्मेलन आयोजित कर भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद देबा प्रसाद राय ने शिरकत किया। पूर्व राज्यसभा सांसद देबा प्रसाद राय एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के चित्र पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने पूर्व राज्यसभा सांसद का स्वागत किया। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के जीवन चरित्र एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद देवा प्रसाद राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। और वह एक एयरलाइंस पायलट की नौकरी करते थे। वर्ष 1980 में अपने छोटे भाई संजय गांधी की आकस्मिक हवाई जहाज दुर्घटना में निधन हो गया। इसके बाद अपनी माता इंदिरा गांधी को साथ देने के लिए 1981 में राजनीति में आए। और अमेठी से लोकसभा से चुनाव जीतकर सांसद बने। 31अक्टूबर 1984 को अंग रक्षकों द्वारा प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या किए जाने के बाद भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।गांधी नेहरू परिवार के त्याग बलिदान इतिहास के पन्नों में दर्ज है,जिसे देश की जनता कभी भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि आज हम सब लोग बड़ी संख्या में इस सभागार में उपस्थित हैं इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा। कांग्रेस धीरे-धीरे अपने पुरानी रफ्तार को पकड़ रही है। कांग्रेस से ही देश मे अमन चैन आपसी सौहार्द भाईचारा कायम रह सकता है।जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजीव गांधी अपनी नीतियों और 21वीं सदी के भारत के निर्माण के लिए जाने जाते है। भारत तकनीकी प्रगति का आनंद ले रहा है, तो इसकी नींव राजीव गांधी ने रखी थी, जो मूल्य आधारित राजनीति में विश्वास करते थे। वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में आज संप्रदायिक ताकते नफरत फैलाकर लोगों को बांट रही है ऐसे मौके पर पूर्व मंत्री मोईद अहमद द्वारा सामाजिक समरसता आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु सद्भावना सम्मेलन का आयोजन कर भाईचारे का संदेश है। अध्यक्ष जी भाषण में पूर्व मंत्री मोहित अहमद ने शहर के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को निकाय चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और यह पिक्चर जताई कि आने वाले 2024 के चुनाव में भी बढ़-चढ़कर उनकी भागीदारी कांग्रेस पार्टी के साथ रहेगी उन्होंने कहा कि आज देश को कांग्रेसी जरूरत है कांग्रेसी देश को बचा सकते हैं संचालन राजेश तिवारी ने किया इस मौके पर लाल पद्माकर सिंह,फिरोज अहमद, निकलेश सरोज,शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, अर्षद पवार, आरबी पांडे, ओपी चौधरी, लक्ष्मी कांत मिश्र,राजकुमार शर्मा, ओमप्रकाश सिंह,अपरबल सिंह,ओम प्रकाश तिवारी चौटाला, मानिक श्रीवास्तव,योगेश सिंह, मनोज तिवारी प्रधान, पवन मिश्र कटावा, अनिल मिश्र, अनवर अंसारी, अनीश अहमद, कामरान जफर,महेन्द्र सिंह, प्रेम भारती, सिराज अहमद भोला, अरबाज, शक्ति तिवारी, नंदलाल, इमरान अहमद मोनू, अतिउल्लाह अंसारी, दयाशंकर दुबे,महेश मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।