Ads Area

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसी हुए लवरेज पार्टी मुख्यालय पर मना जश्न।।

कर्नाटक की जीत पर कांग्रेसी हुए लवरेज पार्टी मुख्यालय पर मना जश्न।। सुल्तानपुर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुई कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत पर आज सुल्तानपुर जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जमकर जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के निर्देश पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर कर्नाटक की जीत पर बधाई दी।बताया जाता है कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत ने कांग्रेस वर्करों में जोश भर दिया है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि इन चुनाव में भाजपा ने हर हथकंडा अपनाकर जीत हासिल करनी चाही, यहां तक कि इन चुनावों को भाजपा ने सांप्रदायिक बना दिया। उन्होंने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम भाजपा नेता विकास की बात करने के बजाय इन चुनावों को धार्मिक रंग देते अधिक नजर आए, भाजपा ने जीत हासिल करने के लिए भगवान बजरंगबली के नाम का भी सहारा लिया, लेकिन कर्नाटक कि समझदार जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया। इस मौके पर प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, कामरान ज़फ़र, गुलाम मोइनुद्दीन, मानिक श्रीवास्तव, आवेश अहमद, हौसिला भीम, महेश मिश्र, अमित सिंह, सिराज अहमद भोला, सिराज सिद्दीकी, आरिश, प्रेम प्रकाश, सिराज अकेला, सब्बू, मेराज अहमद, शक्ति तिवारी, पवन मिश्र नन्हें, प्रेम भारती, शीतला साहू आदि लोग मौजूद रहे।

Top Post Ad

Below Post Ad