फिल्म केरला से सीखें बेटिया..करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह वीरू।।

फिल्म केरला से सीखें बेटिया..करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह वीरू।।
सभ्यता सनातनधर्म भ्रष्ट करने की चल रही साजिश रानी पद्मावती मां सीता और झांसी वाली रानी से हमारी पहचान।।
सुल्तानपुर/लखनऊ।करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सिंह वीरू ने केरला स्टोरी से बेटियों को सीख लेने का आवाहन किया है उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारी संस्कृति सभ्यता और हमें नष्ट भष्ट करने की साजिश चल रही है। हमें तय करना होगा कि हमारी प्रेरणा स्रोत रामायण काल की मां सीता रानी पद्मावती हैं या झांसी वाली रानी लक्ष्मीबाई। उन्होंने आगाह किया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमें आगे आने की जरूरत है।वीर सिंह वीरू ने कहा विश्व का सबसे पुराना धर्म है। सरकार सनातन धर्म की पद्धति को नहीं बचा पा रही है। दुनिया में तिरालिस सभ्यताएं थी। सनातन धर्म की एक ही सभ्यता बची है, 42 का अंत हो चुका है। क्षत्रियों ने हजारों साल की लड़ाई लड़ी है। ब्राह्मण और गौ की रक्षा किया है। मजहब की लड़ाई है,अब हमें लड़ना पड़ेगा। समाज के लिए लड़ने वाला राष्ट्रहित के लिए जाना जाता है। उसके लिए देश सर्वप्रथम होता है। करणी सेना का हिंदुस्तान ही नहीं विदेशों में भी विस्तार हो रहा है। हमारे बाप-दादा राजा रहे हैं। उन्हीं की नीति राजनीति है। हमें अपनी बेटियों को संस्कृति संस्कार सिखाना होगा। आप माता सीता की सभ्यता से हैं या रानी पद्मावती की सभ्यता से हैं या झांसी वाली रानी की सभ्यता से हैं। पार्टी तो केवल वोट की राजनीति करती है। हमारी बेटियां हजारों साल पुरानी सभ्यता से जुड़ी हुई हैं। हमारा धर्म, सभ्यता और हमें नष्ट करने के लिए लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। हमारी बेटियों को हक और अधिकार की लड़ाई के लिए खड़ा होना होगा। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रेम कुमार सिंह विपिन को प्रशस्ति पत्र और महाराणा प्रताप की प्रतिमा देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर प्रेम कुमार सिंह को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया कृष्ण चंद्र सिंह प्रवेश प्रवक्ता ने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए अब हमें जागने की जरूरत है ।‌अवध प्रांत अध्यक्ष मानसिंह और मंडल अध्यक्ष अयोध्या विवेक प्रताप सिंह मनीष ने भी इस दिशा में ठोस पहल करने का आह्वान किया। सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने आवाहन किया की करणी सेना का लक्ष्य है हर हाल में सनातन धर्म की सुरक्षा हो, ब्राह्मण और गौ की रक्षा हो। इस अवसर पर बाराबंकी जिला अध्यक्ष अभिनेंद्र विक्रम सिंह, युवा प्रकोष्ठ पूर्वांचल अध्यक्ष समर प्रताप सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। महाराणा प्रताप के संघर्षों को याद करते हुए उनके दिखाए गए पदचिन्ह पर चलने का संकल्प लिया गया। सुल्तानपुर के प्रेम कुमार सिंह विपिन को संगठन की जिम्मेदारी सौंपते हुए अभियान को सफल बनाने का सभी पदाधिकारियों ने आह्वान किया है।