Ads Area

प्रेसवार्ता कर कहा की प्रदेश सरकार ने लगा पा रही अपराधों पर अंकुश।।

सुल्तानपुर सुल्तानपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।।


प्रेसवार्ता कर कहा की प्रदेश सरकार ने लगा पा रही अपराधों पर अंकुश।।



जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश की योगी सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह उठाया अभिषेक सिंह राणा ने कहा की आज पूरे देश में अगर किसी प्रदेश में अपराध का ग्राफ के बढ़ा है तो वो है उतर प्रदेश अभिषेक ने कहा की प्रदेश सरकार अपराध पर अंकुश नही लगा पा रही वहीं बनारस में छात्रा के साथ हुए दुराचार मामले अभी तक किसी ठोस कार्यवाही पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सवाल उठाए उन्होंने कहा छात्रा के साथ दुराचार करने वाले सभी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य थे इसलिए सरकार उन्हे बचा रही है उन्होंने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जब इस बात को जगजाहिर किया था की दुराचारी बीजेपी के कार्यकर्ता है तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया, पिछले दिनों पूर्वांचल माफिया के इनकाउंटर मामले को भी जिलाअध्यक्ष ने कटघरे में खड़ा कर दिया उन्होंने कहा की विनोद उपाध्याय इतना बड़ा अपराधी नही था की उसका इनकाउंटर हो वो तो छात्र जीवन से गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ का विरोध करता था इसी लिए उसके इनाम की राशि बढ़ाई गई और उसका इनकाउंटर हो गया अभिषेक सिंह राणा ने कहा की वो इन सब मामलो को लेकर जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर वार्ता करेंगे।

Top Post Ad

Below Post Ad