सुल्तानपुर के इसौली विधायक ताहिर खान बोले अखंड भारत के लिए चायना के मानसरोवर और POK पर करेंगे कब्जा

सुल्तानपुर के इसौली विधायक ताहिर खान बोले: अखंड भारत के लिए चायना के मानसरोवर और POK पर करेंगे कब्जा, सम्राट अशोक की जयंती पर अवकाश के लिए सदन में की है मांग 


सुल्तानपुर के पूर्व सांसद व इसौली विधायक ताहिर खान संविधान जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा हमको अफगानिस्तान पर कब्जा करना हो, हमको पीओके पर कब्जा हो या जरूरत पड़ी हमको तो चायना के मानसरोवर पर कब्जा करना होगा तो हम अखंड भारत के लिए करेंगे।


विधायक ने कहा चंद्र गुप्त मौर्य के सपने को अगर साकार करना है तो एक नदी में अगर बकरी पानी पीती थी, एक भेड़ पानी पीती थी तो वही एक शेर पानी पीता था। हमें वो अखंड भारत बनाना है। इस विधानसभा के लिए हमने कई मुद्दे उठाए। उसी में हमने सम्राट अशोक जी की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग किया है। दरिया बनकर किसी को डुबाने से बेहतर जरिया बनकर देश-प्रदेश को जाए बचाया। उन्होंने कहा गोमती नदी बहती है यहां, ये दरिया बनकर किसी को डुबाने से बेहतर है जरिया बनकर बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान को बचाते हुए उत्तर प्रदेश और भारत को बचाया जाए।हमें सबका विकास करना है, सबको समायोजित करना है। उन्होंने ये भी कहा इसी इसौली से मैं 16-17 दिन में चुनाव जीता हूं। मैं 88 से मांग रहा था 87 से अखिलेश यादव ने टिकट दिया। 17 दिन में 70 हजार लोग, धन्य है इसौली की जनता। हम और हमारी नस्लें इसौली की जनता के कर्जदार रहेंगे।

रिपोर्ट// सरफराज अहमद