Ads Area

सपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की सभा: अनूप संडा बोले-गांधी पर गोली चलाने वाले की सरकार बनी तो आप रहियेगा कमजोर, चंद घरों तक सीमित रहा मेनका गांधी का विकास

सपा प्रत्याशी के समर्थन में राष्ट्रीय प्रवक्ता ने की सभा: अनूप संडा बोले-गांधी पर गोली चलाने वाले की सरकार बनी तो आप रहियेगा कमजोर, चंद घरों तक सीमित रहा मेनका गांधी का विकास 


समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद गुरुवार को इसौली विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उनके साथ सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा भी पहुंचे। उन्होंने पारा की नुक्कड़ सभा में कहा अगर आप इस मादरे वतन की एकजहती चाहते हैं, शहीद अशफाक उल्लाह और बिस्मिल की शहादत का सम्मान चाहते हैं तो साइकिल निशान को याद रखियेगा। और अगर चाहते हैं गांधी पर गोली चलाने वाले की सरकार बने, तो कमजोर रहियेगा।


उन्होंने सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी का नाम लिए बगैर कहा अबतक की सांसद जिस विकास का दावा करती हैं उन्होंने उसे चंद घरों तक सीमित रखने का काम किया है। हमारा संकल्प समाज के 90 फीसदी के विकास के लिए है। उन्होंने ये भी कहा अखिलेश यादव जो दौड़कर पीडीए की बात कर रहे हैं, पिछड़ा दलित और अल्पसंख्क, पिछड़े हुए अगड़ों की बात कर रहे हैं वो इसलिए कर रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने दस साल ने आपको रोजगार नहीं दिया। आपको विकास नहीं दिया। आपके दिल में नफरत पैदा की।  


उधर सपा से घोषित पूर्व प्रत्याशी भीम निषाद की बगावत लगातार जारी है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने साथ भेंट की भीम की फोटो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था। उस पर आज पारा की नुक्कड़ सभा में बोलते हुए सपा जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव ने कहा कहां वो अपने रह गए। वो तो भाजपा की गोद में झूलने लगे हैं। उन्होंने कहा संशय आप लोगों के दिल में बना हुआ है। लेकिन मैं समाजवादी पार्टी का जिलाध्यक्ष होने के नाते कह रहा हूं हमारे प्रत्याशी राम भुआल निषाद हैं इसके अलावा कोई नहीं है। यही जीत का परचम भी लहराने जा रहे हैं। 



भाजपा मंदिर-मस्जिद की करती है बात-पूर्व लोकसभा प्रत्याशी 


वही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने दस सालों में एक गंदा माहौल देने का काम किया। भाजपा वाले सिर्फ मंदिर और मस्जिद की बात करते हैं। हम गंगा-जमुनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं। हम एक दूसरे के साथ मिलकर रहते हैं। आप हमारे यहां ईद और बकरीद पर आते हैं हम आपके यहां होली दीपावली पर आते हैं। हम आपसे अपील करते हैं इस समय जो माहौल बना हुआ है ऐसे में एक होने की जरूरत है।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad