Ads Area

मेनका गांधी निषादों की हमदर्द तो दिला दें आरक्षण/ पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद

मेनका गांधी निषादों की हमदर्द तो दिला दें आरक्षण/ पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद


सुल्तानपुर से इंडिया गठबंधन के रूप में सपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद भाजपा और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी पर आक्रमक दिखाई दिए हैं। मेनका द्वारा 92 मछुआरों को आजाद कराने के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में राम भुआल निषाद ने कहा कि बहुत निषादों का भला चाहती हैं तो निषादों को आरक्षण दिला दें। 

राम भुआल निषाद ने ये भी कहा है कि बालू खनन का पट्टा, उनके (निषादों) बच्चों की शिक्षा और नौकरी की बात (मेनका) करती तो समझ में आता। 

सांसद प्रतिनिधि रंजीत सिंह पर पूर्व मंत्री राम भुवाल ने बोला हमला।


उन्होंने सांसद प्रतिनिधि का नाम लिए बगैर उन पर भी राजनैतिक हमला बोला। पूर्व मंत्री राम भुआल ने कहा यहां उनके लोग बिहार से आकर जमीन का व्यवसाय कर रहे हैं। लोगों की अर्जी फर्जी से जमीन लिखवाकर जमीन का कारोबार कर रहे हैं। 



वो यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि आज डर और आतंक है, इसलिए बैनर नहीं लगा रहे। लेकिन अंदर-अंदर विरोध है। यहां ये लोग सुल्तानपुर का विकास करने नहीं आए हैं लोग अपना विकास कर रहे हैं। वही मछुआरों को मुंबई में आजाद कराने के मामले में उन्होंने ये भी कहा चोर-चोर मौसेरे भाई वाली कहानी है। यही पकड़वाए होंगे यही छुड़वाए होंगे। उनकी बातों में सच्चाई नहीं है। निषाद के असली हमदर्द तब होते जब निषाद को आरक्षण दे देते।
उन्होंने कहा सारे लोग इस चीज को समझ गए हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता झूठ बोलते हैं। और झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं। उन्होंने कहा था पंद्रह लाख सबके खाते में देंगे, दो करोड़ नौकरी देंगे। वो सब कहां गया। अब गारंटी किस चीज की दे रहे हैं।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad