मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश यादव के जाने और शोक व्यक्त करने के मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया जुबानी हमला।

मुख्तार अंसारी के घर अखिलेश यादव के जाने और शोक व्यक्त करने के मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया जुबानी हमला।


सुल्तानपुर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा ये आश्चर्य की बात नहीं, सपा का गुंडे-माफियाओं से पहले से लगाव रहा है। सपा सरकार में जिस तरह गुंडे माफिया हावी रहे है, आज योगी के शासन में उनको ठीक करने का काम किया गया है।


मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने कहा आज वहां जाकर के श्रद्धांजलि दे रहे है। ऐसे व्यक्ति के लिए जिसने न जाने कितने घरों को उजड़ा है।जिस पर लिखा-पढ़ी में दर्जनों मुकदमे थे।बाकी न जाने कितने लोग डर की वजह से मुकदमे नहीं लिखाते होंगे।कितनो को मौत के घाट उतारा है। ऐसे व्यक्ति के यहां जाकर के ये आम जनता का मजाक उड़ाना है। और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति वो करना चाहते हैं ये देश की जनता और प्रदेश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।


सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद द्वारा मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के प्रति सॉफ्ट कार्नर रखने और दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ये मेरे संज्ञान में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी गुंडे माफियाओं का साथ नहीं देती।वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा मुख्तार के परिवार और उनके बच्चों को निर्दोष होने और उनके परिवार को पीड़ित बताये जाने पर कहा है कि हमारे यहां कई बार बुलडोजर की चर्चा होती हैं। मैं कार्यकर्ता हूं। योगी के पास में दो बुलडोजर हैं, एक बुलडोजर हमारा ऐसा है जो विकास का काम करता है।हाईवे बनाने का काम करता है। रोड बनाने का काम करता है। दूसरा बुलडोजर ऐसा है, जो गुंडे माफियाओं ने गरीबो की खून पसीने से कमाई गयी संपत्ति पर कब्जा करता है उन पर वो बुलडोजर चलता है। उस पर दर्द नहीं होना चाहिए। इसलिए हम पूरी तरह से कह सकते है कि गुंडे माफियाओं के लिए यहां पर कोई किसी प्रकार का सॉफ्ट कार्नर नहीं है।
रिपोर्ट/सरफराज अहमद