सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने किया नॉमिनेशन: सपा के निषाद चेहरे से डरी मेनका ने संजय निषाद का लिया साथ, पिछली जीत के कम आंकड़े से बढ़ी धड़कने

सुल्तानपुर से मेनका गांधी ने किया नॉमिनेशन: सपा के निषाद चेहरे से डरी मेनका ने संजय निषाद का लिया साथ, पिछली जीत के कम आंकड़े से बढ़ी धड़कने

 
 पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी ने बुधवार को सुल्तानपुर से नॉमिनेशन फाइल किया है। उनके साथ योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद भी मौजूद थे। सपा से निषाद चेहरा आने से 14 हजार से जीतने वाली भाजपा प्रत्याशी डरी हैं इसलिए वे सारे डोरे इसी वोट बैंक पर डालने के प्रयास में लगी हैं।

बुधवार को मेनका गांधी नगर स्थित शास्त्री नगर के अपने अस्थाई आवास से लाव लश्कर के साथ नामांकन के लिए निकली। उनके साथ योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद, आशीष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, विधायक विनोद सिंह, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल व पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। अयोध्या-प्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांसद मेनका गांधी की जब विशाल रोड शो निकला तो यहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में बीजेपी का झंडा लिए नारेबाजी कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी में भारी उत्साह का माहौल देखा गया। मुख्य सड़क से लेकर लोगों के घरों तक से रोड शो देखने वालों का मजमा लगा रहा। जगह जगह पुष्प वर्षा हुई और मेनका का काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां उन्होंने नामांकन किया।उसके बाद दीवानी के निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर जनसभा में सभी पहुंचे। 


बता दें कि मेनका के रोड शो और रैली के लिए बाकायदा प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई थी। दिल्ली से आई मेनका की टीम ने एक-एक प्रधान को फोन कर जहां रैली में आने का निमंत्रण दिया था वही भीड़ लेकर आने का आग्रह किया था। इस बीच मंत्री संजय निषाद और राज्यमंत्री राकेश निषाद को लाकर मेनका ने निषाद वोटों को साधने का पूरा प्रयास किया। दरअस्ल 2019 के चुनाव में मेनका को 14 हजार की जीत मिली थी। जिसमें निषादों का बड़ा योगदान था। इस बार सपा से निषाद प्रत्याशी के रूप में पूर्व मंत्री राम भुआल निषाद के आने के बाद से मेनका को इन वोटरो के छटकने के डर के साथ अपना समीकरण गड़बड़ाने का भय सता रहा है। 

वही मेनका गांधी ने कल ही चार सेट में पर्चा खरीदा था। आज उन्होंने डीएम कृतिका ज्योत्सना को नामांकन पत्र पेश किया। मीडिया से बात करते हुए मेनका गांधी ने आरक्षण को लेकर चुनाव में विपक्ष जो कह रहा है उसको मेनका ने गलत बताया। उन्होंने नॉमिनेशन में वरुण गांधी के नहीं होने पर कहा कि पिछली दफा भी वो नहीं थे। वही वरुण के रायबरेली से चुनाव लड़ने के सवाल पर मेनका ने साफ किया कि वरुण चुनाव नहीं लड़ेंगे।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद