Ads Area

मेनका गांधी के सुल्तानपुर से सांसद रहते हुए उनकी चल-अचल संपत्ति में भी भारी उछाल

मेनका गांधी के सुल्तानपुर से सांसद रहते हुए उनकी चल-अचल संपत्ति में भी भारी उछाल आया है। 53.75 करोड़ से बढ़कर उनकी संपत्ति सीधे 96.67 करोड़ पहुंच गई है। इस प्रकार 5 वर्षों में 42.92 करोड़ का इजाफा हुआ है।


43.43 करोड़ की मालिक हैं मेनका, पशु प्रेमी सांसद के पास रायफल के अलावा बैंक 2.82 करोड़ रुपए के हैं जेवरात 



पांच वर्षों में 42.92 करोड़ हुआ मेनका की संपत्ति में इजाफा: 


96.67 करोड़ है चल-अचल संपत्ति, साल 2019 में थी 53 करोड़ 75 लाख की मालकिन।।




2014 में थी 36 करोड़ की संपत्ति 





मंगलवार 2024 में दिए शपथ पत्र के अनुसार पशु पक्षी प्रेमी मेनका गांधी के पास राइफल मौजूद है।


पीलीभीत में वर्ष 2014 में नामांकन के समय उनकी चल-अचल संपत्ति करीब 36 करोड़ रुपये थी। पांच वर्ष बाद वर्ष 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर 53, 75, 27, 583 रुपये हो गई है। शपथ पत्र के मुताबिक मेनका गांधी के पास नकदी के रूप में सिर्फ 45 हजार रुपये है। लेकिन उनके ऊपर बैंकों की एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपये की देनदारी है। उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम एक करोड़, 93 लाख, 98 हजार 868 रुपये की चल-अचल संपत्ति है। भाजपा प्रत्याशी आयकर दाता भी हैं। करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। हालांकि, वे असलहे की शौकीन हैं। उनके पास करीब 40 हजार रुपये कीमत की एक राइफल है।


तीन किलो सोना व 85 किलो चांदी


भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी के पास तीन किलो 415 ग्राम सोने के जेवरात हैं। उनके पास करीब 85 किलो चांदी भी है। दोनों की कीमत हलफनामे में 1,52,86,743 रुपये बतायी गई है। 


2019 में मेनका की हैसियत

विवरण--धनराशि                    
नगद--45,000  
बैंक में जमा--17,32,97,979      
शेयर व बांड में निवेश--5,20,48,717
बीमा पॉलिसी/बचत--43,32,746

दो कंपनी को दिया कर्ज--14,76,398
कुल चल संपत्ति--24,65,27,583
कुल अचल संपत्ति--29,10,00,000
कुल योग--53,75,27,583         
देनदारी--1,12,37,520


आईसीएस पास मेनका गांधी



केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर से 1972 में आईसीएस (इंटरमीडियट) की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad