Ads Area

सुल्तानपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री से 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 8 अवैध तमंचे व 15 अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद।

सुल्तानपुर में अवैध असलहा फैक्ट्री से 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 8 अवैध तमंचे व 15 अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद।




गन हाउस पर नौकरी करके ली असलहा बनाने की ट्रेनिंग 




सुल्तानपुर में क्राइम ब्रांच व करौंदीकला पुलिस टीम ने शुक्रवार को अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ा है। जहां से दो तस्कर आठ अवैध असलहों व पंद्रह अर्द्ध निर्मित असलहों के साथ गिरफ्तार हुए हैं। इनमें एक तस्कर गन हाउस की दुकान पर काम करता था, वहां से असलहा बनाने का काम सीखने के बाद उसने अवैध फैक्ट्री डाल दी। ऐसा पुलिसिया पड़ताल में सामने आया है। एक तस्कर प्रयागराज तो दूसरा सुल्तानपुर में इसी कार्य में लिप्त रहते हुए जेल जा चुका है। 




अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी धीरेंद्र वर्मा को इनपुट मिला था कि उपेंद्र प्रताप सिंह* रोजमर्रा की तरह करौंदीकला के शोधनपुर लोहारटोला में अवैध असलहा तैयार किया जा रहा। जिस पर शुक्रवार सुबह थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह की टीम के साथ दबिश मारी गई। जहां एक पुराने मकान में दो अज्ञात व्यक्ति आकार ठहरे हुए थे। तत्काल पुलिस तथा क्राइम ब्रांच टीम ने घेराबंदी कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 8 तमंचा तथा 15 अर्धनिर्मित तमंचे, ढेर सारी कीलें, हथौड़ी, पेचकस, मुठिया, रिपिट, नाल, सुम्मी सहित अन्य तमंचा बनाए जाने वाले उपकरण बरामद हुए। पूछे जाने पर अभियुक्तों ने अपना नाम मो. मुस्तकीम पुत्र नन्हकू निवासी पैगापुर थाना कोतवाली नगर तथा शेख मोहम्मद अली विक्की पुत्र शेख मोहम्मद कासिम निवासी हसनपुर थाना बंधुआकला बताया।



एएसपी ने बताया कि शेख मोहम्मद कोतवाली नगर क्षेत्र में मद्रासी गन हाउस पर पूर्व में काम करता था। यहां से उसने असलहा बनाना सीखा और एकांत में जाकर अवैध शस्त्र की फैक्ट्री डाल दिया। उन्होंने ये भी बताया कि शेख मोहम्मद को पूर्व में प्रयागराज पुलिस इसी मामले में जेल भेज चुकी है। वही मो. मुस्तकीम को सुल्तानपुर पुलिस जेल भेज चुकी है। दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री तलाश की जा रही है।


रिपोर्ट/ सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad