Ads Area

सुल्तानपुर के खुर्शीद क्लब मैदान में चल रहे फन सिटी प्रदर्शनी मेला बना आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र

फन सिटी प्रदर्शनी मेला बना आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र।


सुल्तानपुर, यूपी..

सुल्तानपुर जिले में फन सिटी प्रदर्शनी मेला इस समय आकर्षण और मनोरंजन का केंद्र बना हुआ है प्रदर्शनी मैनेजर व संचालक शानू द्वारा बताया गया कि शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में लगभग 10 मई तक फन सिटी प्रदर्शनी का यह मेला चलेगा।


प्रदर्शनी में क्या कुछ है खास...

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से टोरा टोरा झूला, आसमानी झूला, नाव झूला, ब्रेक डांस, आधुनिक तकनीकी रूप से विकसित सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

फन सिटी प्रदर्शनी का जबरदस्त क्रेज... 

शहर वासियों में फन सिटी प्रदर्शनी का जबरदस्त क्रेज बढ़ने से प्रदर्शनी मेले में भारी भीड़ उमड़ रही है, छोटे छोटे बच्चों में भी प्रदर्शनी मेले को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा की दृष्टि से क्या है खास..

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से देखा जाए तो मुख्य गेट से लेकर प्रदर्शनी ग्राउंड पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे से लैश है, महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंट्री गेट से लेकर मेला प्रांगण और झूलों पर महिला बाउंसर लगाई गई है।


मेला प्रांगण के बीचों बीच पुलिस कैंप भी बनाया गया है, जहां से अराजकता फैलाने वाले लोगों की गतिविधियों पर पुलिस मॉनिटरिंग करते हुए, पूरी तरह से सतर्क है।



वहीं बात अगर प्रदर्शनी संचालक सानू की करे तो उन्होंने शहर वासियों से प्रदर्शनी मेले में ज्यादा से ज्यादा सहभागिता लेने और परिवार संग मनोरंजन करने का आह्वान किया है


@सरफराज अहमद 



Top Post Ad

Below Post Ad