सुल्तानपुर में ट्रक में पीछे से घुसी कार, 5 घायल:

सुल्तानपुर में ट्रक में पीछे से घुसी कार, 5 घायल


अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे दर्शनार्थी, राजस्थान के जयपुर के हैं घायल।

सुल्तानपुर में अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों की एक कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। कार पर सवार पांच दर्शनार्थी घायल हुए हैं। इनमें से दो को अयोध्या रेफर किया गया है। घटना हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ की है। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर जिले के परागपुरा थाना के करोली निवासी कुसुम (55) पत्नी राम अवतार सिंह, राम अवतार सिंह (69) पुत्र घीसा सिंह, रूपवती (62) पत्नी जगदीश, नीलम सिंह (35) पत्नी कप्तान सिंह व कप्तान सिंह (38) पुत्र राम शरण सिंह अयोध्या से दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। गाड़ी कप्तान सिंह चला रहे थे। कार हलियापुर थाना क्षेत्र के कूरेभार मोड़ पर पहुंची थी कि सामने जा रही ट्रक का टायर फट गया। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार चालक डिसबैलेंस हो गया और वो कार को लेकर सीधे ट्रक में पीछे से घुसा। कार के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार सभी लोग घायल हो गए। इतने में पीछे से कार से आ रहे पिठला अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार बरनवाल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी रोककर एंबुलेंस बुलाया और सभी घायलों को पिठला अस्पताल भिजवाया। जहां से दोनो महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें अयोध्या रेफर किया गया है। जबकि ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि सभी की हालत ठीक है घायलों के परिजनों को सूचना दी गई है। वही क्रेन बुलाकर कार को हटवाया गया है।

रिपोर्ट/ सरफराज अहमद