सुल्तानपुर में हुआ पेचकश से हमला, युवक हुआ घायल, हालत नाजुक, डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर।

पेचकस हमले में हुआ घायल!, हालत नाजुक!, डॉक्टरों ने किया लखनऊ रेफर...!!


मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात शराबी द्वारा पेचकस से हमला किया गया ! जिसमें पीड़ित नाम के युवक रांका को गंभीर चोट आई है। सूत्रों की अगर मानें तो पूरा घटना क्रम जीआरपी क्षेत्र की बताई जा रही है लेकिन अभी तक पीड़ित या परिजन द्वारा कोई लिखित तहरीर नही दी गई है जिस कारण अभी तक घटना क्रम और स्थान की कोई ठोस जानकारी नहीं हो सकी है।



सूत्रों की माने तो देर रात शहर में एक अज्ञात शराबी द्वारा पेचकस से हमले में गंभीर रूप से एक व्यक्ति घायल हो गया, मिली जानकारी के अनुसार घायल का नाम रांका है और वह पड़ोसी जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना का रहने वाला है। घायल अवस्था में इलाज के लिए उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया है।


पूरे मामले में जीआरपी सुल्तानपुर प्रभारी क्या बोले..


पूरे मामले में जीआरपी सुलतानपुर (Government Railway Police ) एसओ अरविंद पाण्डेय ( Arvind Pandey ) द्वारा बताया गया की घटना क्रम जीआरपी थाना क्षेत्र में हुई है या नहीं, अभी तक इसकी जानकारी नहीं है, अगर घटना जीआरपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है तो पीड़ित द्वारा तहरीर मिलने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट....सरफराज अहमद