Ads Area

दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला ने चप्पलों से किया हमला।

दबिश देने गई पुलिस टीम पर महिला ने चप्पलों से किया हमला। 

सुल्तानपुर से गुरुवार को बड़ी ख़बर सामने आई। यहां नकली शराब का कारोबर कर रही महिला पर नकेल कसने निषाद बस्ती में पहुंची पुलिस पर महिला ने हमला कर दिया। वही महिला का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। 


हालांकि महिला को हिरासत में ले लिया गया है।दरअसल मामला कोतवाली नगर के वल्लीपुर गांव का है। गुरुवार दोपहर बाद नकली शराब बनाने वाली एक महिला के घर कोतवाली नगर थानाक्षेत्र के KNI पुलिस चौकी की पुलिस बिना महिला पुलिस कर्मियों के दबिश देने पहुंच गई।आरोप है कि पुलिस वाले जबरन महिला सुमित्रा से अभद्रता करने लगे। बात इतनी बढ़ गयी की पुलिस के एक सिपाही ने महिला को तमाचा जड़ दिया। जिससे गुस्साई महिला ने भी जवाब में पुलिस के सिपाही को अपनी चप्पल से पीट दिया। 


घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को हुई तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन में पुलिस टीम और महिला पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची, और फिर महिला को हिरासत में लिया गया।हिरासत में ली गयी महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जब वह घर में अकेले थी इसी दौरान पुलिस के एक दरोगा अपने दो सिपाहियों के साथ जबरन उसके घर मे घुस गए। उसका हाथ पकड़कर घर से बाहर ले आये और उससे भद्दी-भद्दी गाली देने लगे।इतना ही नहीं बात करते-करते पुलिस के एक सिपाही ने महिला को थप्पड़ मार दिया। 

उधर घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह की माने तो उन्हें गांव में नकली शराब बनाये जाने की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस दबिश मारने पहुंची थी। पुलिस को पड़ताल के दौरान पकड़ी गई महिला के घर से शराब बनाने में उपयोग किये जाने वाला काफी मात्रा में लहन और भट्टी मिली है। जिस पर पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। 

फिलहाल पुलिस पर हमला करने वाली महिला को हिरासत में लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन दबिश देने गयी पुलिस टीम में अगर महिला पुलिसकर्मी भी साथ होती तो आरोपित महिला पुलिस पर हमला ना कर पाती।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद

Top Post Ad

Below Post Ad