सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी बोले पिता के नाते सुल्तानपुर रही अब तक मेरी कर्मभूमि, मां मेनका सुल्तानपुर की माताजी इसलिए आज से होगा मातृभूमि का नाता।

सुल्तानपुर पहुंचे वरुण गांधी बोले पिता के नाते सुल्तानपुर रही अब तक मेरी कर्मभूमि, मां मेनका सुल्तानपुर की माताजी इसलिए आज से होगा मातृभूमि का नाता।
 
सांसद एवं भाजपा नेता वरुण गांधी ने भारतीय जनता पार्टी या केंद्रीय नेताओं का नाम लिए बिना पहले नुक्कड़ सभा का शुभारंभ सुल्तानपुर शहर से किया। उन्होंने कहा कि पिता संजय गांधी के नाते अब तक यह मेरी कर्म भूमि रही। सुल्तानपुर की जनता मेरी मां को माता जी के नाम से संबोधित करती है, इसलिए आज से यह मेरी मातृभूमि है। 

विपक्षी प्रत्याशियों के साथ भी वरुण गांधी

 
उन्होंने कहा कि मेरी मां के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों के साथ भी मैं हूं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते वरुण गांधी लगभग 11:00 बजे की दोपहर गुरुवार को सुलतानपुर पहुंचे जहां पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भाजपा कार्यकर्ता समेत नागरिकों ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। इसके बाद बस सीधे कस्बा सुलतानपुर पहुंचे। जहां पर निषाद समेत अन्य बड़ी संख्या में उपस्थित महिला पुरुषों के साथ उन्होंने मुलाकात की। संबोधन के दौरान उन्होंने अपने पिता संजय गांधी से जुड़ाव करते हुए सुल्तानपुर की मिट्टी से अपने पिता की खुशबू आने की बात कही। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी समेत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वरुण गांधी ने एक बार भी मंच से भारतीय जनता पार्टी का ना तो नाम लिया और ना ही केंद्रीय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कोई जिक्र किया।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद