सुल्तानपुर में मतदान के लिए बनाए गए 1991बूथ, मतदान कराने रवाना हुई पोलिंग पार्टियां।

सुल्तानपुर में मतदान के लिए बनाए गए 1991बूथ, मतदान कराने रवाना हुई पोलिंग पार्टियां।
सुल्तानपुर में लोकसभा 2024 के चुनाव के लिए शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं। शनिवार को एक हजार नौ सौ 91 पोलिंग बूथ पर 1834355 मतदाता मतदान करेंगे। यहां सपा-भाजपा और बसपा समेत 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। 


डीएम ने बताया कि नवीन कृषि मंडी अमहट व केंद्रीय विद्यालय अमहट से पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई है। हमारे पास एक हजार नौ सौ 91 पोलिंग बूथ हैं। जिसमें रेडमाईजेशन के बाद हमारे पास 9 हजार 40 कर्मिक थे। इन सभी का आखरी रेडमाईजेशन हो चुका है, हमें पता है अब किस बूथ पर कौन सी पार्टी जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि 445 बसें और 700 के लगभग हल्के वाहन हैं जिससे पोलिंग पार्टी रवाना की गई है। डीएम ने बताया बूथ पर इस बार गर्मी से बचाव के लिए हर बूथ पर छाया का इनतेजाम किया है। उसी के साथ हर बूथ पर मटके में पानी भी रख रहे हैं और हर बूथ पर ORS सैल्यूशन व हीट स्टोक से संबंधित दवाइयां रखी गई हैं। 18 मॉडल बूथ जिले में तैयार किए गए हैं। अधिकारियों ने फोर्स की भी ब्रीफिंग की है। जिसमें तीनों ऑब्ज़र्वर भी मौजूद थे। डीएम कृतिका ज्योत्सना ने प्रेस को बताया कि सुल्तानपुर में लोकसभा चुनाव 2024 में 18 लाख 34 हजार 3 सौ 55 मतदाता हैं। जिसमें 9 लाख 54 हजार 3 सौ 58 पुरुष मतदाता, 8 लाख 79 हजार 9 सौ 32 महिला मतदाता व थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या कुल 65 हैं।जिले की पांचों विधानसभा में इस बार युवा मतदाताओं की संख्या (18 से 19 वर्ष के बीच) 23 हजार 6 सौ 99 व दिव्यांग मतदाताओं की संख्या कुल 20 हजार 9 सौ 53 है।

रिपोर्ट/सरफराज अहमद