सुल्तानपुर यूपी :
@सरफराज अहमद...
समाजवादी पार्टी के आईटी सेल द्वारा प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लेकर किए गए विवादित पोस्ट ब्राह्मण समाज में नाराजगी बढ़ती जा रही है। आज सुल्तानपुर के कलेक्टरी गेट पर ब्राह्मण समाज द्वारा अखिलेश यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका गया।
समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल पोस्ट से मचा बवाल
दरअसल अभी दो दिन पहले समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लेकर विवादित पोस्ट किया गया था। विवादित पोस्ट के बाद पूरे प्रदेश में राजनीति गरमा गई। सपा के इसी विवादित पोस्ट को लेकर आज सुल्तानपुर में जबरदस्त आक्रोश दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग सड़कों पर उतर कर नारे बाजी करते हुए अपना आक्रोश दर्ज कराया और साथ ही साथ समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का पुतला फूंकते हुए जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी भी की।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के नेताओं ने कहा कि सपा आईटी सेल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मां को लेकर बहुत ही अमर्यादित और अशोभनीय पोस्ट किया गया था। जिसे लेकर पूरे ब्राह्मण समाज में जबरदस्त आक्रोश है।